पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन ..
नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया। 67 वर्ष की आयु में उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। 9 अगस्त को उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। आज दोपहर करीबन 12:07 पर उन्हौने अंतिम सांस ली। इस दौरान उनके परिजन अस्पताल में ही मौजूद थे। अरुण जेटली के निधन की खबर मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का एम्स पहुचना शुरू हो गया है।