पिछले दो दिनों में पूरे देश ने टेलीविजन चैनलों के माध्यम से प्रजातंत्र की दिनदहाड़े और कभी-कभी रात में भी हत्या होते देखी - रणदीप सिंह सुरजेवाला
नई दिल्ली/ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी को कांग्रेस बदले की भावना से की गई कार्यवाही करार दे रही है। कांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीटर पर आज सम्पन्न हुई प्रेस-वार्ता का वीडियो अपलोड करते हुए लिखा है कि ' पिछले 2 दिन में पूरे देश ने टेलीविजन चैनलों के माध्यम से प्रजातंत्र की दिनदहाड़े और कभी-कभी रात में भी हत्या होते देखी, क्योंकि मौजूदा भाजपा सरकार ने ईडी और सीबीआई को अब व्यक्तिगत बदला लेने वाली एजेंसी में तब्दील कर दिया है'।