विंबलडन में ग्वालियर के आयुष्मान का बेहतरीन प्रदर्शन

ग्वालियर। शहर के प्रतिभावान टेनिस खिलाड़ी आयुष्मान अरजरिया ने ग्वालियर के इतिहास में पहली बार टेनिस के सबसे बड़े टूर्नामेंट विंबलडन के अंडर-14 में दोहरा शानदार प्रदर्शन करते हुए धमाकेदार जीत दर्ज की है। आयुष्मान ना सिर्फ डबल्स के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे, बल्कि सिंगल्स में प्री क्वार्टर फाइनल तक का सफर भी तय किया। मालूम हो कि ग्वालियर के टेनिस इतिहास में अभी तक यहां से कोई भी खिलाड़ी विंबलडन खेलने नहीं गया है। पूर्व वरिष्ठ आईएएस अखिलेंद्र अररिया के नाती एवं टेनिस खिलाड़ी प्रफुल्ल अरजरिया के भतीजे आयुष्मान अर्जरिया ने विंबलडन तक पहुंचकर ग्वालियर का नाम रोशन किया है। एकल में वह दो राउंड जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे।पहले राउंड में उन्होंने सरे के जे केवांस और दूसरे राउंड में कैंट के इंगुस होवार्ड को पराजित किया। प्री क्वार्टर फाइनल में उन्हें इंग्लैंड के काइरान मेगिगे ने 6-1,6-2 से पराजित किया। वहीं डबल्स में वह क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। भारत से इस टूर्नामेंट में मात्र दो खिलाड़ी जूनियर विंबलडन खेलने गए हैं। उनमें आयुष्मान शामिल हैं।