'राष्ट्र रक्षा में क्षत्रियों का योगदान' विषय पर आयोजित हुई परिचर्चा

ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जीवाजी क्लब में 'राष्ट्र रक्षा में क्षत्रियों का योगदान' विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री राजेंद्र सिंह राजू ने समाज, संगठन और उपस्थित विद्वानों के साथ चर्चा की। बुधवार को आयोजित इस परिचर्चा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने कहा कि राष्ट्र रक्षा में क्षत्रियों का योगदान इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है, जिसे कोई नकार नहीं सकता। उन्होंने कहा कि ग्वालियर चंबल अंचल के अधिकांश युवा सेना और सुरक्षाबलों में सेवारत होकर वर्तमान में भी देश की सेवा कर रहे हैं। क्षत्रिय यानी एक ऐसा वर्ग, जिसका धर्म देश और समाज की रक्षा करना है। परिचर्चा में नव युवा पीढ़ी की ओर से निशांत प्रताप सिंह सिकवार के ओजस्वी उद्बोधन से उपस्थितजन खासे प्रभावित हुए। इस अवसर पर ग्वालियर नगर निगम परिषद के पूर्व सभापति बृजेन्द्र सिंह जादोन, समाज सेविका मातृशक्ति श्रीमती पुष्पा सिसोदिया, जीवाजी विश्वविद्यालय के विभाग प्रमुख प्रोफ़ेसर ए.पी.एस.चौहान, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह सिकरवार, राजवीर सिंह राठौड़ (प्रदेश अध्यक्ष), अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, वरिष्ठ समाज सेवी लोकेन्द्र सिंह कोंडेरा, विक्रांत ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के संचालक राकेश सिंह राठौड़, यदुनाथ सिंह तोमर, इंद्रजीत सिंह चौहान, पूर्व पार्षद नथ्थू सिंह जादोन, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी ओमकार सिंह कुशवाह, अरविन्द सिंह भदौरिया (प्रांतीय संगठन मंत्री), राजीव तोमर बल्ले (पूर्व प्रान्तीय.युवा अध्यक्ष), भूपेंद्र तोमर (पूर्व जिलाअध्यक्ष), सोनू सिंह राजावत (प्रांतीय संगठन मंत्री), अनुरुद्ध सिंह तोमर(युवा जिला अध्यक्ष) तथा उनकी पूरी टीम, नारीशक्ति की ओर से के.आर.जी.कॉलेज की हिंदी विभाग की प्रमुख, लेखक डॉ. श्रीमती उर्मिला तोमर (संभागीय अध्यक्ष ), श्रीमती रजनी भदौरिया जिला अध्यक्ष, महिला वीरांगना समेत सैकड़ो युवा, तथा महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान मेला के सयोंजक चंद्रप्रकाश सिंह सिकरवार, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शुभाष सिंह चौहान ने एवं आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय संगठन मंत्री ओमकार सिंह कुशवाह ने व्यक्त किया।