आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष करने वाले मीसाबंदियों को किया भाजपा ने सम्मानित

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपातकाल में लोकतंत्र की स्थापना के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को आज प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में शहर में भाजपा के जिला कार्यालय, मुखर्जी भवन में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राज्यसभा सदस्य प्रभात झा, पूर्व सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया, संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ तथा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपाजन उपस्थित रहे। लोकतंत्र सेनानी संघ की ओर से भाजपा के प्रदेश नेतृत्व, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा का संघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं प्रदेश सचिव मदन बाथम ने आभार जताया है।