भाजपा ने किया मुखर्जी भवन पर ध्वजारोहण
ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस की 72वीं वर्षगांठ पर आज भारतीय जनता पार्टी के महाराज बाड़ा स्थित जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ, जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, महामंत्री कमल माखीजानी, सतीश सिकरवार सहित बड़ी संख्या में भाजपाजन उपस्थित थे।