शहर जिला कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी

ग्वालियर। 73वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आज प्रातः 7.30 बजे बरसते पानी मे प्रभात फैरी निकाली। इस दौरान कांग्रेसजन ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और समापन कांग्रेस कार्यालय पर हुआ। जहां कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का संदेश उपस्थितजन को पढ़कर सुनाया और कांग्रेसजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही एकजुट होकर भारत की एकता और अखंडता को कमजोर करने वाली सांप्रदायिक एवं फासिस्टवादी ताकतों से डटकर मुकाबला करने का आव्हान किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।