श्रीमती मोनिका द्विवेदी की पुण्यतिथि पर 27 अगस्त को होगा निःशुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन
ग्वालियर। अखिल भारतीय स्वास्थ्य संस्थान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं जीआरएमसी के संयुक्त तत्वाधान में समाजसेवी एवं पत्रकार श्री अभिषेक द्विवेदी की धर्मपत्नी श्रीमती मोनिका द्विवेदी की 12वीं पुण्यतिथि पर आगामी 27 अगस्त 2019 मंगलवार दोपहर 12:00 बजे से संस्कार पब्लिक स्कूल, (महलगांव) एजी ऑफिस के पीछे, लश्कर पर निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में पंजीयन दोपहर 12:00 बजे से निशुल्क होंगे। साथ ही सीएमएचओ कार्यालय की ओर से निशुल्क दवाइयां आवयश्कता अनुसार दी जाएंगी। इस दौरान मलेरिया विभाग द्वारा निशुल्क मलेरिया जांच इसके अलावा निशुल्क शुगर एवं ईसीजी की जांच की जाएगी। उक्ताशय की जानकारी अखिल भारतीय स्वास्थ्य संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अंकुर भारद्वाज एवं स्वागताध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने संयुक्त रूप से प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी है। शिविर में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पुनीत रस्तोगी, डॉ. अभिषेक शर्मा (अपोलो हॉस्पिटल) कैंसर- डॉ. बी.आर. श्रीवास्तव, डॉ अक्षय निगम, पीडियाट्रिक्स- डॉ. अजय गौड़, डॉ. रूप शर्मा, डॉ. सचिन जैन, मेडिसिन- डॉ. अजय पाल, डॉ. प्रदीप प्रजापति, चर्म रोग- डॉ. अनुभव गर्ग, डॉ. सृष्टि गुप्ता, आर्थोपेडिक- डॉ प्रशांत लहरिया, डॉ. नेल्सन ओलियाई, डॉ. पुखराज गौड़, डेंटिस्ट- डॉ. योगेंद्र पहाड़िया, डॉ. इशिता दुआ, डॉ. घनश्याम प्रजापति, नेत्र- डॉ. डी.के. शाक्य, डॉ. दिवांशु शाक्य, स्त्री रोग- डॉ. यशोधरा गौर, डॉ. रीता मिश्रा, डॉ. वीणा प्रधान, डॉ. कला जाजू, डॉ. कुसुम लता सिंघल, डॉ. मोनिका जैन, कॉस्मोलॉजिस्ट- डॉ. अंकुर भारद्वाज अपनी निशुल्क सेवाएं देंगे। शिविर का शुभारंभ विधायक प्रवीण पाठक, विधायक मुन्नालाल गोयल, जीआरएमसी के डीन डॉ. भरत जैन एवं सीएमएचओ द्वारा किया जाएगा।