पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर चेम्बर ने जताया शोक

ग्वालियर। देश की पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं प्रखर वक्ता श्रीमती सुषमा स्वराज के देहावसान पर म. प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय क्षति बताते हुए अपनी ओर से तथा संस्था के समस्त सदस्यों की ओर से शोक संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में चेम्बर के अध्यक्ष-विजय गोयल, उपाध्यक्ष-पारस जैन, मानसेवी सचिव-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-ब्रजेश गोयल एवं कोषाध्यक्ष-वसंत अग्रवाल ने श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि श्रीमती स्वराज का निधन सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। चेम्बर के पदाधिकारियों ने आगे कहा है कि ‘जीवन एवं मृत्यु एक शाश्‍वत सत्य है’। परन्तु श्रीमती सुषमा स्वराज का आकस्मिक निधन, सम्पूर्ण देशवासियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।