पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर को किया याद

ग्वालियर। पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर स्वर्गीय नारायण कृष्ण शेजवलकर 96वीं जयंती पर उन्हें याद कर नमन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के प्रशासनिक भवन में स्थापित उनकी प्रतिमा स्थल पर बुधवार की शाम नवनिर्वाचित सांसद और उनके सुपुत्र श्री विवेक नारायण शेजवलकर पहुंचे। इस दौरान सांसद पुत्र ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर अपर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव, राजस्व अधीक्षक लोकेन्द्र चौहान आदि उपस्थित थे।