पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन, एम्स में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में सुषमा स्वराज को रात करीब 10 बजे भर्ती कराया गया था। एम्स के डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने सुषमा स्वराज के निधन की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि उन्हें इमरजेंसी में 9 बजकर 35 मिनट पर लाया गया था। दरअसल, तबीयत खराब होने के फौरन बाद सुषमा स्वराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अलावा अस्पताल में सुषमा स्वराज के पति और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं। ( मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर )