मोदी है तो मुमकिन है - केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं हो सकते, आज मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अैर गृहमंत्री श्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर को देश की मुख्य धारा से जोडकर, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को चरितार्थ कर दिया है।