सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों पर लगा भोले भक्तों का तांता
ग्वालियर। सावन के तीसरे सोमवार पर शहर के शिवालयों में भोले भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अल सुबह से भगवान महेश का अभिषेक कर श्रद्धालु दर्शन लाभ लेने पहुचे हैं। शहर के प्रमुख शिवालय अचलेश्वर महादेव मंदिर, गुप्तेश्वर महादेव, कोटेश्वर महादेव सहित अन्य शिवालयों पर लोगों भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर रहे है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं को पुलिस कतारबद्ध होकर मन्दिर में प्रवेश दे रही है। इस दौरान सभी वर्गों के लोग गगनभेदी जयकारों के बीच भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहे है।