रोम से आए पत्र के बाद ग्वालियर धर्म प्रांत के विशप बने जोसेफ थाईकाटिल, मुंबई भोपाल और आगरा के आर्च बिशप ने किया अभिषेक
ग्वालियर। क्रिश्चियन समाज ग्वालियर धर्म प्रांत के नए विशप जोसेफ थायकाटील को समाज के धर्मगुरुओं और बड़ी संख्या में मौजूद लोगों की मौजूदगी में शपथ दिलाई गई। यह पद पिछले 8 महीने से खाली पड़ा था। ग्वालियर के पूर्व धर्म प्रांत के धर्म अध्यक्ष विशप थामस थेन्नाट का दिसंबर 2018 में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। तभी से नए धर्म अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मी क्रिश्चन समाज में शुरू हो गई थी और रोम से पत्र आने के बाद ग्वालियर धर्म प्रांत के धर्म अध्यक्ष के रूप में जोसेफ थाईकाटिल को शपथ दिलाई गई। थाईकाटिल केरल के रहने वाले हैं और इन दिनों आगरा में समाज के धर्मगुरु थे। इस मौके पर देशभर से ईसाई समाज के धर्मगुरु और समाजसेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। शपथ ग्रहण करने के बाद उपस्थितजन ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर कार्मेल कान्वेंट स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुति दी। गौरतलब है कि पूर्व विशप थामस थेन्नाट की मौत को लेकर शिवपुरी में परिवाद प्रचलित है, जिसमें कथित रूप से उनकी हत्या का आरोप एक ईसाई समाज की महिला ने ही लगाए हैं। नए धर्म अध्यक्ष जोसेफ थायकाटिल के हाथ चूम कर लोगों ने उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मुंबई, आगरा, भोपाल सहित विभिन्न महानगरों के ईसाई धर्मगुरु उपस्थित रहे।