नाग पंचमी कल, मंदिरों में तैयारियां शुरू
ग्वालियर। नाग पंचमी के पावन अवसर पर सात साल बाद इस बार शुभ संयोग देखने को मिलेगा। इस बार नाग पंचमी सावन के तीसरे सोमवार 5 अगस्त को मनाई जाएगी। ज्योतिष भरत शास्त्री के अनुसार इससे पहले ये संयोग 23 जुलाई 2012 में देखने को मिला था। जब सोमवार के दिन नागपंचमी का पावन अवसर रहा। इसी तरह 25 साल बाद नाग पंचमी पर इस साल संजीवनी महायोग बन रहा है। इसमें नागदोष व कालसर्प योग निवारण के लिए विशेष पूजा फलदायी रहेगी। ज्योतिष श्री शास्त्री के मुताबिक सात साल बाद इस बार नागपंचमी के सावन के तीसरे सोमवार को मनाई जाएगी। सावन भगवान शिव की आराधना का सबसे पावन मास है। ऐसे में सोमवार के दिन नागपंचमी मनाए जाने का महत्त्व बढ़ जाता है।