प्रबुद्ध नागरिक मंच ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन, की मिलावटखोरों को मृत्युदण्ड दिए जाने की मांग
ग्वालियर। मिलावटखोरों को मृत्युदंड दिए जाने की मांग जोर पकड़ रही है। अब शहर की प्रबुद्धजनों की संस्था प्रबुद्ध नागरिक मंच ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मिलाक्ट करने वालों को मृत्युदंड दिए जाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि गत दिवस प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने गृहनगर प्रवास के दौरान मिलावटखोरों को फांसी दिए जाने की मांग की थी। इसी कड़ी में आज प्रबुद्ध नागरिक मंच के सदस्य मोती महल स्थित सभागायुक्त कार्यालय पहुचे। जहां उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संभागायुक्त बी. एम. शर्मा को ज्ञापन सौंपा और लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों को मृत्युदंड दिए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मंच के सदस्य महेश मुदगल ,सुरेन्द्र सिंह तोमर ,के डी सोनकिया ,पं रामबाबू कटारे दुष्यंत साहनी ,हरिदास अग्रवाल ,रामकुमार सिकरवार ,विहवल सेंगर ,उमेश उप्पल, बसंत पाराशर आदि शामिल थे।