जम्मू-कश्मीर : शोपियां में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी ढेर किये, मुठभेड़ जारी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ 'ऑपरेशन ऑल आउट' जारी है। शनिवार सुबह सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि शोपियां के बोना बाजार एरिया में कुछ आतंकी छिपे हैं जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। घेराबंदी के बाद आतंकियों की तरफ से फायरिंग शुरू हो गई है और सुरक्षाबलों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इस जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है और एनकाउंटर जारी है। (मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर)