इसरो को बड़ी सफलता, चन्द्रयान 2 को प्रवेश कराया दूसरी कक्षा में

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को दूसरी बड़ी सफलता मिली है। इसरो ने कहा है कि चंद्रयान-2 अंतरिक्ष यान को गुरूवार की देर रात सफलतापूर्वक दूसरी कक्षा में प्रवेश करा दिया गया है और पृथ्वी से दिये गए निर्देशों की सहायता कराया गया। इसरो ने एक बयान में कहा कि यान ने गुरूवार देर रात करीब एक बजकर आठ मिनट पर दूसरी कक्षा में प्रवेश किया। इसके लिये उसने यान में मौजूद प्रणोदन प्रणाली का इस्तेमाल किया, जिसमें 883 सेकंड का समय लगा। बयान के मुताबिक, इस प्रयास के साथ अंतरिक्ष यान 251 X 54,829 किमी की कक्षा में प्रवेश कर गया। इसरो ने बताया कि अंतरिक्षयान की सभी गतिविधियां सामान्य हैं और 29 जुलाई दोपहर को यह तीसरी कक्षा में प्रवेश करेगा। एक मून लैंडर और रोवर के साथ चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजने की यह महत्वाकांक्षी परियोजना 22 जुलाई को दोपहर के वक्त शुरू हुई थी। इसरो का लक्ष्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर यान को उतारना है। जिससे तय जानकारी जुटाई जा सके। (मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर)