सीहोर में नंदी की आकस्मिक मौत पर ग्रामीणों ने किया पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार
सीहोर। पशु प्रेम की एक तस्वीर सीहोर के ग्राम लाड़कुई से आ रही है जहां गौवंश नंदी (बैल) की आकस्मिक मौत हो जाने पर ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। लोग भावुक हो गए और नंदी का अंतिम संस्कार बाजे-गाजे के साथ पूरे विधि विधान से किया गया। जानकरी के अनुसार आज गोवंश बैल नंदी की अचानक मौत हो जाने पर ग्राम वासियों द्वारा नंदी का अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता है कि नंदी को भगवान शिव का वाहन माना जाता है। श्रावण मास में नंदी का देहांत हो जाने के कारण आज लाड़कुई मे ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ नंदी की अंतिम यात्रा निकाली। जो गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए शांति धाम लाड़कुई पहुंची। जहां पूरे विधि- विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों नम आंखों के साथ नंदी के अंतिम संस्कार शामिल हुए।