खुशियों की दास्तां: मुख्यमंत्री दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना से बबलू की शादी भी हुई और स्वरोजगार भी मिला

ग्वालियर। वक्त हमें हमेशा परखता है कभी हालात के रूप में तो कभी भाग्य के रूप में दिव्यांग होना समाज में अभिशाप माना जाता है, समाज में धारणा है कि दिव्यांग किसी काम का नहीं होता है, वह जीवन भर दूसरों पर बोझ रहेगा ऐसी लोगो की मानसिकता है, लेकिन घासमंडी निवासी बबलू यादव ने इस धारणा को गलत साबित किया। वह बचपन से ही दिव्यांग होने के बाबजूद खुद का काम करते हैं। वह इलेक्ट्रीशिन हैं और कूलर पंखो में मोटर भरने का कार्य कर अपना जीवन यापन करते हैं। कॉलोनी में किसी की शादी होती थी तो बबलू सोचता था कि उसकी भी शादी होगी भी या नहीं, म.प्र. सरकार द्वारा चलाई जा रही दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना बबलू के लिए वरदान बनकर आई। इस योजना से दिव्यांग बबलू के विवाह के साथ ही स्वरोजगार का सपना भी पूरा हुआ। दिव्यांग युवक एवं युवतियों की शारीरिक अक्षमता के कारण विवाह के बंधन में आने वाली परेशानियों को सरकार ने समझा और उन्हें शादी के लिए प्रोत्सहित करने हेतु दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना लागू की जिसमें वर या वधु दोनों में से एक सदस्य के दिव्यांग होने पर 02 लाख रुपए तथा दोनों दिव्यांग होने पर एक लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत जिले में कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने दिव्यांग युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन कराया, जो 28 दिव्यांग युवक युवतियों के लिए वरदान बन गया। परिचय सम्मेलन में 14 जोडों के विवाह सबंध तय हुए। उन्हीं में एक जोडा था बबलू यादव एवं राखी यादव का। बबलू और राखी के मन में भी विवाह के सपने थे जो कि अब साकार हो गए हैं। बबलू ने बताया कि शादी का सपना तो पूरा हुआ ही साथ ही मेरी जीवन भर की रोजी रोटी का भी इंतजाम हो गया। बबलू द्वारा कूलर पंखे की मोटर भरने का कार्य किया जाता है। कई बार प्रयास किया कि खुद की दुकान खोल लें लेकिन किसी ने सहारा नहीं दिया। बबलू ने बताया कि सरकार भी दिव्यांगों के हित में कार्य कर रही है। कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि ग्वालियर जिले में दिव्यांग परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कोई भी दिव्यांग परिचय सम्मेलन में शामिल हो सकता है। हम उस परिचय सम्मेलन में गये और मेरा संबंध राखी यादव से तय हो गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन में तय हुई शादियां मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत कराई गई जिससे दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन की राशि के साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 48 हजार रुपए का लाभ भी सभी जोडों को प्रदान किया गया। बबलू ने बताया कि जब सरकार ने मदद की तो शादी भी हो रही है और पैसा भी मिलेगा जिससे में अपनी खुद की दुकान लेकर इलेक्ट्रिकल की दुकान खोल कर अपने व्यापार को और बढाउंगा। ग्वालियर जिले के बबलू यादव का सपना मध्यप्रदेश सरकार ने पूरा किया है आज वह बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि विवाह समारोह में स्वयं कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने उपस्थित होकर सभी दिव्यांग वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया और उनकी खुशी में भागीदार बने। उनकी भागीदारी से हम सबके परिवार में खुशी का माहौल बढ़ गया। (लेखक - मधु सोलापुरकर, सहायक संचालक)