पत्रकार 24 को देंगे GDA में धरना ..

ग्वालियर । जीडीए के भ्रष्ट अफसरों की हठधर्मिता देखिए मामा माणिकचंद बाजपेई पत्रकार कालोनी से तमाम बाधाएं खत्म होे जाने के बाबजूद भूखण्ड स्वामी पत्रकारों को जीडीए पजेशन नहीं दे रहा है। इसी के विरोध में 24 जुलाई बुधवार को सुबह 11:00 बजे पत्रकार एक बार फिर धरना देंगे। ज्ञात हो कि पूर्व में शहर के पत्रकारों ने इसी मामले में अपना विरोध दर्ज कराते हुए फूलबाग चौराहे पर धरना दिया था और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ज्ञापन सौंपा था। मगर समस्या का निराकरण नहीं होने पर जिला प्रशासन के आला अफसरों को ज्ञापन के जरिये अवगत कराया गया। बाबजूद इसके नतीजा सिफर रहा। अब गुस्साए पत्रकार जी डी ए परिसर में ही धरना देंगे। यह जानकारी देते हुए प्रेस क्लब के सचिव राजेश शर्मा ने बताया हें कि पत्रकार कालोनी के सबंध में संभागीय आयूक्त , कलेक्टर , जी डी ए-सी ई ओ से मिलने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। इसीलिए धरना दिया जा रहा हें । धरना को सफल बनाने की अपील करने वालों में मध्य प्रदेश पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र माथुर ,श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा, सुरेश शर्मा, विनय अग्रवाल, रविन्द्र झारखरिया, राजेन्द्र तलेगांवकर, चंद्रवेश पांडे, जोगेंद्र सेन, ब्रजमोहन शर्मा, गोपाल त्यागी, अरविंद चौहान, अशोक पाल, रामकिशन कटारे, नासिर गौरी, शंकर प्रजापति, रवि उपाध्याय,ब्रजराज सिंह तोमर, अनिल तिवारी, विक्रम प्रजापति, राजेश जायसवाल आदि शामिल हें।