भाजपा आलाकमान ने दी प्रज्ञा को चेतावनी, सोच समझकर बोलें ..
नई दिल्ली। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को चेतावनी दी है कि वह सोच समझकर बोलें और ऐसे बयान ना दें, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुचे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विवादित बयान के बाद आलाकमान ने उन्हें दिल्ली तलब किया है। यहां बता दें 21 जुलाई को सीहोर में भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा था कि हम नाली और शौचालय साफ करवाने के लिए नही बने हैं '। इसी के बाद आलाकमान हरकत में आया और साध्वी प्रज्ञा को चेतावनी दी गई है। वैसे प्रदेश की सियासत में अब प्रज्ञा को विवादित बयानों के लिए जानी जाने लगा है। (मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर)