राजमाता विजयाराजे सिंधिया की बहन एवं पूर्व विधायक श्रीमती सुषमा सिंह का निधन

ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया की बहन एवं पूर्व विधायक श्रीमती सुषमा सिंह का सोमवार की रात को निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थी और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहीं थी। वह जनता पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष, करैरा से विधायक, एएमआई शिशु मंदिर की प्राचार्य, संगीतज्ञ व शिक्षाविद् रह चुकी हैं। वह अपने पीछे दो पुत्रों सहित तीन नातियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। अंतिम यात्रा मंगलवार को महाराणा प्रताप नगर स्थित निवास निवास से निकलेगी और विवेकानंद नीडम स्थित श्मशामघाट पर पहुंचेगी। यहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।