hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet jojobet giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

इमरान की अमेरिका में बेइज्जती, एयरपोर्ट पर नहीं हुआ स्वागत, मेट्रो से पहुंचे होटल

वॉशिंगटन। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शनिवार शाम को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका पहुंचे। मगर, यहा अमेरिकी राष्ट्रपति ने उनकी जमकर बेइज्जती की है। पहले तो एयरपोर्ट पर इमरान के स्वागत में न तो ट्रंप वहां पहुंचे और न ही किसी अधिकारी को भेजा। इसके बाद मेट्रो में सफर करके पाकिस्तान के पीएम को होटल पहुंचना पड़ा।’सोमवार को उनकी मुलाकात राष्ट्रपति ट्रंप से व्हाइट हाउस में होनी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी अमेरिका में रहने वाले कुछ पाकिस्तानी लोगों के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे। अमेरिका से आर्थिक मदद की गुहार लगाने के लिए इमरान खान यह दौरा कर रहे हैं। हालांकि, अमेरिका ने साफ कर दिया है कि जब तक वह आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करता है, उसे कोई मदद नहीं मिलेगी।अमेरिकी दौरे से पहले पाकिस्तान ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद को आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने के आरोप में बीते बुधवार को गिरफ्तार किया था। इस नाटक पर ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा था कि हम यह देख चुके हैं कि सईद को पहले भी कई बार जेल में डाला जा चुका है। सईद संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकी है, जिस पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर (करीब 70 करोड़ रुपये) का इनाम रखा है। उसे सातवीं बार गिरफ्तार किया गया है। ( मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर )


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33