सिंधिया ने चाय पर चर्चा में प्रशासनिक अधिकारियों से की शहर के विकास पर चर्चा
ग्वालियर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के जय विलास पेलेस में स्मार्ट सिटी की बैठक आयोजित की गई। सूत्रों के मुताबिक बैठक में विकास के एजेंडे पर मंथन हुआ, जिसे बैठक के बाद सार्वजनिक नहीं किया गया। इस अवसर पर संभागायुक्त BM शर्मा, कलेक्टर अनुराग चौधरी, निगम कमिश्नर संदीप माकिन और स्मार्टसिटी सीईओ महीप तेजस्वी के अलावा अधीस्थ अधिकारी शामिल हुए। बैठक के बाद सिंधिया ने पत्रकारों से कोई चर्चा नहीं की। लेकिन कलेक्टर अनुराग चौधरी ने कहा कि कोई बैठक नही थी, बस चाय पर चर्चा थी। उधर बीजेपी ने इस बैठक को परंपरा के खिलाफ बताया है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश सोलंकी का कहना है कि सिंधिया ने अपने महल में स्मार्ट सिटी की बैठक लेंकर गलत किया है। BJP का आरोप है कि कमिश्नर, कलेक्टर साढ़े तीन घंटे तक महल में क्या चाय ही पीते रहे। उन्हौने कहा कि आगे इस तरह के आयोजन का BJP पुरजोर विरोध करेगी। बीजेपी का कहना है कि सिंधिया ना तो ग्वालियर के सांसद हैं और ना ही विधायक हैं, सिंधिया स्मार्ट सिटी से जुड़े किसी बोर्ड के मेंबर भी नहीं है। ऐसे में सिंधिया का स्मार्ट सिटी की बैठक अपने महल में लेना अनुचित था।