बिजली बिल नहीं चुकाया, BSNL के 1083 टॉवर, 524 एक्सचेंज ठप्प

नई दिल्ली। बिजली बिल नहीं चुकाने पर सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के 1083 टॉवर और 524 एक्सचेंज ठप्प पड़ गए हैं। बताया जा रहा है इनमें सर्वाधिक यूपी और महाराष्ट्र के हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के सर्वाधिक 391 टॉवर और महाराष्ट्र के 178 एक्सचेंज शामिल हैं।