आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 पहला सेमीफाइनल, भारत-न्यूजीलैंड मैच बारिश ने रोका, आगे का मैच रिजर्व डे को खेला जाएगा

ग्वालियर। आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है। बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा है। अब यह मैच रिजर्व डे को खेला जाएगा। इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 211 रन बनाए थे। मैच रोके जाने तक रोस टेलर 67 रन और टी लैथम 3 रन बनाकर क्रीज पर थे। न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जब टीम का स्कोर 1 रन था, तभी चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहला झटका दिया। ओपनर मार्टिन गप्टिल को व्यक्तिगत स्कोर 1 रन पर कप्तान विराट कोहली के हाथों सेकेंड स्लिप में कैच कराया। इसके बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन मैदान पर आए। दूसरे ओपनर एच निकोल्स के साथ पारी को आगे बढ़ाते कि 19 वे ओवर में रवींद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड की पारी को दूसरा झटका देते हुए बोल्ड करके उन्हें चलता कर दिया इस वक्त टीम का स्कोर 69 रन था। कप्तान विलियम्सन ने रोस टेलर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। केन ने अपना अर्द्ध शतक पूरा किया, लेकिन इसके बाद वे ज्यादा देर तक मैदान में टिक ना सके। जब न्यूजीलैंड का स्कोर 134 रन था, तभी 36 वे ओवर में युजवेंद्र चहल ने केन को 67 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराकर तीसरा झटका दिया। न्यूजीलैंड को चौथा झटका जे नीशम के रूप में लगा। नीशम जब 12 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर खेल रहे थे तभी 41 वे ओवर में हार्दिक पंड्या ने उन्हें दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। इस दौरान न्यूजीलैंड का स्कोर 162 रन था। इस बीच न्यूजीलैंड की पारी का दूसरा अर्द्ध शतक रोस टेलर के बल्ले से आया। पांचवा झटका न्यूजीलैंड को सी डी ग्रेडहोम के रूप में लगा। 45 वे ओवर में जब स्कोर 200 रन था। तभी भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें 16 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया। इसके बाद 46.1 ओवर का खेल खत्म हुआ था कि बारिश के चलते मैच रोकना पड़ा। तब तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 211 रन बना लिए थे। ताज़ा जानकारी के अनुसार आगे का मैच अब कल यानी बुधवार को खेला जाएगा, जहां पर रोका गया है।