बाबा बर्फानी के दर्शन कर बम बम भोले सेवादल का जत्था वापस लौटा, लोगों ने किया भव्य स्वागत

ग्वालियर। रेलवे स्टेशन आज उस समय बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंज उठा, जब, बम बम भोले सेवादल का जत्था अमरनाथ यात्रा से बाबा बर्फानी के दर्शन कर ग्वालियर लौटा। स्टेशन पहुंचते ही जत्थे ने बाबा बर्फानी के गगनभेदी जयकारे लगाए। जत्थे के प्रमुख सदस्य संजय पांडे और सत्येन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि बम बम भोले सेवादल के जत्थे में 120 भोले भक्त 29 जून को ग्वालियर से बाबा बर्फानी के दर्शन करने रवाना हुए थे। जहां उन्होंने लगभग 18 फीट ऊंचे बाबा बर्फानी के दर्शन किए। बताया जा रहा है बम बम भोले सेवादल का जत्था पिछले 20 वर्षों से हर वर्ष लगातार दर्शन के लिए जा रहा है। इस अवसर पर दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही अन्य सभी व्यवस्थाओं की जमकर प्रशंसा की।