बारिश ने सुहाना किया शहर के मौसम का मिजाज, कहीं झमाझम तो कहीं रुक रुककर बरस रहे हैं बदरा

ग्वालियर। कहीं झमाझम तो कहीं रुक रुककर हो रही बारिश से महानगर का मौसम आज सुहाना रहा। सुबह से आसमान में काले बादलों का डेरा है। दोपहर करीबन दो बजे बाद कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश के बाद लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत ली। लोग आज हो रही बारिश से कम ही बचते देखे गए। बच्चों और युवाओं ने बारिश का भरपूर मजा लिया। बतातें हैं दीनदयाल नगर, मुरार, थाटीपुर, सिटी सेंटर, झांसी रोड, महाराज बाड़ा, गोल पहाड़िया, आंनद नगर और सेवा नगर क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई,जबकि कुछ क्षेत्रों में बदरा रुक रुककर बरस रहे हैं। देर शाम तक यही हालात हैं शहर में मौसम के। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 48 घण्टों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।