दिग्विजय की वित्त मंत्री को पाती, कोचिंग GST मुक्त हो और भारत सरकार की सभी परीक्षाएं निशुल्क हों

भोपाल/ग्वालियर। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने वित्त मंत्री, भारत सरकार श्रीमती निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से वित्त मंत्री से कोचिंग संस्थानों को GST के भार से मुक्त करने और भारत सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए छात्रों से शुल्क न लेने का आग्रह किया है। दिग्विजय सिंह न उक्ताशय की जानकारी पत्रकारों को सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।