बम बम भोले सेवादल ग्वालियर के जत्थे ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन

ग्वालियर। बम बम भोले सेवादल ग्वालियर का जत्था पहलगाँव से चंदनबाड़ी, पिस्सू टॉप, नाग कोटि, शेषनाग, गणेश टॉप , पौषपत्री, पंचतरणी, संगम होते हुए आज शुक्रवार को पवित्र बाबा अमरनाथ की गुफा पहुंचा, जहां बाबा बर्फानी के दर्शन किये। जत्थे की अगुवाई कर रहे डॉ. संजय पांडे एवं सत्येन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस बार बाबा बर्फ़ानी ने बहुत सुंदर और विशाल रूप धारण किया है। इसमें वे अपने परिवार के साथ आलौकिक रूप धारण किये हैं। भोले भक्त बाबा के इस मनोहारी रूप का दर्शनलाभ ले रहे हैं। खास बात ये है कि यहां मौसम बेहद सुहाना है। पिछले दिनों बर्फबारी होने के चलते बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में पहुचने के लिए मौजूद सीढ़ियां बर्फ से ढंक गई हैं। इसलिए बर्फ को काटकर यहां सीढ़ियां बनाईं गईं हैं। श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के दर्शन को खासा उत्साह है जो देखते ही बनता है। लिहाजा भारी तादात में भोले भक्त बाबा के मनभावन रूप के दर्शन कर रहे हैं। बम बम भोले सेवादल ग्वालियर के जत्थे में शामिल भानू प्रताप सिंह, नवीन जायसवाल, प्रदीप पांडे, जगदीश कुशवाहा, देवेंद्र गुर्जर, चन्द्र शेखर खंडेलवाल, विकास वालम्बे, विकास कुशवाह, प्रदीप सक्सेना मोनू, प्रदीप सिंघल, कमलेश शर्मा, कमल किशोर शिवहरे, श्रीमती महिमा तारे, डॉ योजना तिवारी, श्रीमती रचना माथुर, श्रीमती नीतू खंडेलवाल, श्रीमती गायत्री देवी शर्मा, श्रीमती मोनिका मित्तल, आकाश शर्मा, संजय अग्रवाल, प्रवीण दंडोतिया, संजय माथुर, अरविंद दांगी, विजय पांडे, रवि व्यास, जितेंद्र पचौरी, प्रदीप परमार, प्रवीण जौहरी, सुभाष शर्मा, रामेश्वर काकड़े, के एम शर्मा, राजेश मिश्रा, योगेश्वर, सुरेश अग्रवाल, शिवराज थापर, सुनील तिवारी, मोहन झा, विपिन झा, रामजी सविता, बंटी साहू आदि श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा अमरनाथ के दर्शन किये। यहां बता दें बम बम भोले सेवादल ग्वालियर का 160 सदस्यीय जत्था 29 जून को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से रवाना हुआ है।