बम बम भोले सेवादल ग्वालियर का जत्था पहुचा शेषनाग, कल करेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन
ग्वालियर। अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए बम बम भोले सेवादल ग्वालियर के भोले भक्त आज शेषनाग पहुच गए। पहलगांव वेसकैम्प से जीपों में सवार होकर ये पहले चंदनबाड़ी पहुचे, उसके बाद 16 किलोमीटर का सफर पैदल तय करके शेषनाग पहुच गए। उक्ताशय की जानकारी जत्थे की अगुवाई कर रहे डॉ. संजय पांडे एवं सत्येन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप से दी है। उन्हौने बताया कि वहां मौसम बेहद ठंडा है और चंदनबाड़ी से शेषनाग के बीच बर्फबारी हो रही है। रास्ते में बर्फ बिछी है जिसको काटकर रास्ता बनाया गया है। सेवादल के दोनों वरिष्ठ सदस्यों ने भोले भक्तों से अपील की है अगर बाबा बर्फानी के दर्शन करने आएं तो साथ में गर्म कपड़े जरूर लाएं। आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कल 3 जुलाई को गुप्तनवरात्र के पावन अवसर पर जत्था चंदनबाड़ी से गणेश टॉप, पंचतरणी से संगम होते हुए पवित्र अमरनाथजी की गुफा पहुचेगा। जहां बाबा बर्फानी के दर्शनलाभ लेगा। इससे पहले आज रात्रि शेषनाग वेसकैम्प में विश्राम करेगा। शेषनाग पर बारकोड चेक हो रहे है। बम बम भोले सेवादल ग्वालियर के जत्थे में 160 यात्री रवाना हुए हैं। इनमें भानू प्रताप सिंह, नवीन जायसवाल, प्रदीप पांडे, जगदीश कुशवाहा, प्रवीण दंडोतिया, दवेंद्र गुर्जर, चन्द्र शेखर खंडेलवाल, विकास वालम्बे, विकास कुशवाह, प्रदीप सक्सेना मोनू, प्रदीप सिंघल, कमलेश शर्मा, कमल किशोर शिवहरे, आकाश शर्मा, संजय अग्रवाल, प्रवीण दंडोतिया, संजय माथुर, अरविंद दांगी, विजय पांडे, रवि व्यास, जितेंद्र पचौरी, प्रदीप परमार, प्रवीण जौहरी, सुभाष शर्मा, रामेश्वर काकड़े, के एम शर्मा, सुरेश अग्रवाल, शिवराज थापर, सुनील तिवारी, मोहन झा, विपिन झा, रामजी सविता, बंटी साहू सहित अन्य यात्री शामिल हैं।