बम बम भोले सेवादल ग्वालियर का जत्था पहलगांव से शेषनाग रवाना

ग्वालियर। बम बम भोले सेवादल ग्वालियर के यात्री पहलगाँव पहुचने के बाद अब जीप में सवार होकर चंदनबाड़ी पहुचेंगे, जहां से 16 km पैदल यात्रा कर शेषनाग के लिए प्रातः 5,30 बजे रवाना हुए। आज सायंकाल 5 बजे शेषनाग वेसकेम्प पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। बम बम भोले सेवादल के वरिष्ठ सदस्य डॉ. संजय पांडे और सत्येन्द्र शर्मा से संयुक्त रूप से मिली जानकारी के अनुसार, कल यानी बुधवार को 3 जुलाई को गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह 5 बजे सभी यात्री चंदनबाड़ी से गणेश टॉप, पंचतरणी, संगम होते हुए पवित्र अमरनाथजी की गुफा पहुंचेंगे और बाबा बर्फानी का दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। बम बम भोले सेवादल ग्वालियर से रवाना हुए 160 यात्री में भानू प्रताप सिंह, नवीन जायसवाल, प्रदीप पांडे, जगदीश कुशवाहा, प्रवीण दंडोतिया, दवेंद्र गुर्जर, चन्द्र शेखर खंडेलवाल, विकास वालम्बे, विकास कुशवाह, प्रदीप सक्सेना मोनू, प्रदीप सिंघल, कमलेश शर्मा, कमल किशोर शिवहरे, आकाश शर्मा, संजय अग्रवाल, प्रवीण दंडोतिया, संजय माथुर, अरविंद दांगी, विजय पांडे, रवि व्यास, जितेंद्र पचौरी, प्रदीप परमार, प्रवीण जौहरी, सुभाष शर्मा, रामेश्वर काकड़े, के एम शर्मा, सुरेश अग्रवाल, शिवराज थापर, सुनील तिवारी, मोहन झा, विपिन झा, रामजी सविता, बंटी साहू समेत अन्य यात्री शामिल हैं।