के.रूप सिंह स्टेडियम में भारत के सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण होगा बड़ी स्क्रीन पर
ग्वालियर। कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में जी एस राज फाउंडेशन के द्वारा भारत के सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। ये निर्णय ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन ओर जी एस राज फाउंडेशन की सयुक्त बैठक में लिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रवि पाटनकर, जॉइंट सेक्रेटरी अजय तायल, जी एस राज फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश राजपूत, जी एस राज डवलपर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर डारेक्टर इंजीनियर गौरव राजपूत, जी एस राज फाउंडेशन के सचिव अंशुमान शर्मा,
फाउंडेशन के मार्गदर्शन मण्डल के सदस्य डॉ. अनिल मेहदले,एडवोकेट शिल्पा डोगरा, एडवोकेट प्रियंका झा, एडवोकेट गोल्डी आदि उपस्थित रहे। इसमें सहयोगी संस्था के रूप में हैप्पीनेस एंड अवेयरनेस मिशन भी शामिल रहेगी।