विश्व कप 2019 : टीम इंडिया के सामने कड़ी चुनौती, 10 दिन में खेलेगी 4 मैच
ग्वालियर। विश्व कप के मौजूदा एडिशन में अब तक ‘अजेय’ चल रही भारतीय टीम को अगले 10 दिन में 4 लीग मैच खेलने हैं जिसमें पहला मुकाबला वेस्ट इंडीज से 27 जून को होगा। फिर 30 जून को इंग्लैंड से, बांग्लादेश से 2 जुलाई को और 6 जुलाई को श्री लंका के खिलाफ मैच होंगे।