हिमाचल प्रदेश : कुल्लू में प्राइवेट बस खाई में गिरी, 44 यात्रियों की मौत, 12 घायल
ग्वालियर। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में गुरुवार को एक प्राइवेट बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है बस बंजार इलाके के पास एक गहरी खाई में गिर गई, जिससे करीब 44 यात्रियों की माैत, जबकि 12 यात्री घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है। जानकारी की मुताबिक, यह बस बंजार से गड़गुशानी इलाके की ओर जा रही थी। कुल्लू की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि निजी बस (बस पंजीकरण संख्या एचपी 66-7065) जिले के बंजार तहसील के धोथ मोर के पास 300 मीटर गहरे नाले में गिर गई, बचाव अभियान जारी है।