सिंधिया अल्प प्रवास पर ग्वालियर आये
ग्वालियर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया अल्प प्रवास पर आज ग्वालियर आये। अपने नगरागमन के साथ ही श्री सिंधिया, कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रीमती इमरती देवी के सरकारी आवास पर पहुचे। इस दौरान श्री सिंधिया ने मंत्री श्रीमती इमरती देवी की मां के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। कुछ देर रुकने के बाद वे अपनी गाड़ी में सवार होकर गंतव्य के लिए रवाना हो गए। रवानगी के मौके पर पत्रकारों ने श्री सिंधिया से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हौने पत्रकारों से कोई बात नहीं की। यहां बता दें लोकसभा चुनाव के बाद दो दफा श्री सिंधिया का प्रदेश दौरा कार्यक्रम रद्द हो चुका है। इसके बाद श्री सिंधिया 8 जून को तीन दिवसीय प्रदेश प्रवास पर भोपाल पहुचे थे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के आखिरी दिन अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुचे और शाम को शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हो गए।