दुखद समाचार ; वरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ गोस्वामी का निधन
ग्वालियर। शहर के जाने-माने पत्रकार अमरनाथ गोस्वामी का आज शाम 5 बजे निधन हो गया। वह वर्तमान में नई दुनिया में कार्यरत थे। झांसी रोड चेतकपुरी के पास रहने वाले श्री गोस्वामी को सोते में अटैक आया। उन्हें आईसीयू ले जाया गया, किंतु रास्ते में ही निधन हो गया। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 1995 में दैनिक स्वदेश से की थी। इसके बाद वह नवभारत और अब नई दुनिया में कार्यरत थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पत्रकार जगत में शौक का माहौल है।