राजपूत समाज ने धूमधान से मनाई वीर योद्धा महाराणा प्रताप की 479वीं जयंती

ग्वालियर। देश के महान सपूत और वीर यौद्धा महाराणा प्रताप की 479वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस पावन मौके पर शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में राजपूत हितकारिणी सभा द्वारा जयेंद्र गंज स्थित राजपूत छात्रावास में प्रातः 08:00 बजे समाज के वरिष्ठजन द्वारा महाराणा प्रताप के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर राजपूत हितकारिणी सभा के अध्यक्ष संत कृपाल सिंह जी महाराज सहित हितकारिणी सभा के वरिष्ठ सदस्य एवं बोर्डिंग के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसके उपरांत राजपूत छात्रावास से हितकारिणी सभा के अध्यक्ष संत कृपाल सिंह जी महाराज के नेतृत्व में समाज के वरिष्ठजन छात्र आदि एकत्रित होकर जलूस के रूप में गोले का मंदिर चौराहे स्थित महाराणा प्रताप के प्रतिमा स्थल पहुंचे। जहां उपस्थितजन ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर गगनभेदी महाराणा प्रताप के जयघोष के साथ संत कृपाल सिंह जी महाराज ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस पावन अवसर पर राजपूत हितकारिणी सभा के वरिष्ठ सदस्य देव सिंह कुशवाह, उत्तम सिंह कुशवाह, दशरथ सिंह तोमर, राणा राजेश सिंह, कौशलेंद्र सिंह भदौरिया,जागेश्वर सिंह भदोरिया, सरनाम सिंह तोमर, भक्ति सिंह भदौरिया, भरत सिंह भदोरिया, बी पी एस जादौन, दिलीप सिंह तोमर, सुधीर भदौरिया, रामराज सिंह, नरपति सिंह, सुवयंत राठौर आदि उपस्थित रहे।