भेजा फ्राई फेम फारुख सिद्दीकी देहरादून में सम्मानित, फ़िल्म अदाकारा नेहा धूपिया ने दिया अवार्ड

ग्वालियर। शहर के मशहूर कलाकार आरजे कबीर यानी फारुख सिद्दीकी को देहरादून में आयोजित पेज थ्री सिटी मैगजीन के एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। फारूख को बेस्ट एंकर और क्रिएटिव डायरेक्टर का अवार्ड फ़िल्म अदाकारा नेहा धूपिया ने प्रदान किया। इस मौके पर फारूख ने अपने साथियों के साथ एक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थितजन ने खूब सराहा। 1 मई को आयोजित इस कार्यक्रम में सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियां, उद्योगपति और देहरादून के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यहां बता दें रेडियो क्रार्यक्रम 'भेजा फ्राई' से लोगों के दिलोदिमाग पर अपनी एक विशेष छवि बनाने वाले फारुख सिद्दीकी शहर में आरजे कबीर के नाम से जाने जाते हैं, जो श्रोताओं के साथ एफएम रेडियो के माध्यम से हंसी-ठिठोली करते हैं।