लश्कर क्षेत्र में 4 जून दोपहर का जलप्रदाय रहेगा आंशिक रुप से प्रभावित
ग्वालियर। मोतीझील पुराने प्लांट के सहायक यंत्री श्री महेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मोतीझील पुराने प्लांट में फिल्टर माॅडल चेम्बरों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। उक्त कार्य के चलते दिनांक 4 जून 2019 को दोपहर 12 बजे से सांय 4 बजे तक प्लांट बंद रहेगा। जिसके चलते लश्कर क्षेत्र में दोपहर के समय होने वाला जलप्रदाय आंशिक रुप से प्रभावित रहेगा। इसके पश्चात पूर्व निर्धारित शिडयूल के अनुसार सप्लाई जारी रहेगी।