गौमांस का निर्यात पिछले पांच साल में तेजी से बढ़ा है - स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती
ग्वालियर। ग्वालियर प्रवास पर आए शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती ने मोदी सरकार के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कई मुद्दों पर मोदी को घेरा है। स्वरुपानंद ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी ने कहा था कि गौमांस विदेशों में एक्सपोर्ट होता है, तो मेरा खून खौलता है। लेकिन उनके पिछले पांच साल के कार्यकाल के दौरान गौमांस का निर्यात तेजी से बढ़ा है। कम नहीं हुआ है। उन्होंने ईवीएम पर सवाल खड़ा करते हुए जजों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनके मुताबिक जब जज संदेहरहित हों तो फैसले पर यकीन कैसे करें। इसलिए ईवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से मतदान होना चाहिए। स्वरुपानंद के मुताबिक कमलनाथ सरकार को गिराना बीजेपी का अनैतिक प्रलोभन होगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हमने किसी पार्टी का प्रचार नहीं किया है। हम नहीं चाहते है, कि मुद्दों से हटकर चुनाव हो। मोदी या फिर राहुल गांधी के नाम पर हो चुनाव। उन्होंने पार्टियों के मेनोफेस्टो पर चुनाव करने पर जोर दिया। शंकराचार्य ने साध्वी पर भी तंज कसते हुए कहा कि जो गोडसे को राष्ट्रभक्ता कहता है, वह हिंदू ही नहीं है।