सुरक्षा बलों की आतंकी मुठभेड़, 2 को किया ढेर
श्रीनगर। पुलवामा हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा जम्मू कश्मीर घाटी से आतंकियों का सफाया करने की मुहिम चलाई जा रही है। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के सुगन इलाके में आतंकवादी मौजूद हैं। इस पर सीआरपीएफ जवानों और पुलिस द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक सामने आ रही जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान 2 आतंकवादियों को सुरक्षाबलों द्वारा मार गिराया गया है। वहीं फिलहाल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।बता दें कि इससे पहले गुरुवार को भी बारामूला के सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकियों की मुठभेड़ हो चुकी है। इसमें लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया गया था। गौरतलब है कि पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन द्वारा हमला किया गया था। इसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से ही आतंकवादियों के सफाए को लेकरभारतीय सेना का कड़ा रुख है। वहीं सरकार जहां आतंकियों की आर्थिक कमर तोड़ने की कवायद में जुटी हुई है, वहीं सेना द्वारा मैदानी स्तर पर आंतकियों के नेटवर्क को ध्वस्त किया जा रहा है।