रेलवे माल गोदाम को रायरू स्थानांतरित करने से पूर्व आवश्यक सुविधाओं की मांग को लेकर चेम्बर ने लिखा डीआरएम, झाँसी ने पत्र
ग्वालियर । ग्वालियर रेलवे स्टेशन स्थित माल गोदाम को रायरू पर स्थानांतरित किए जाने के पूर्व वहाँ पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु आज चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा एक पत्र मण्डल रेल प्रबंधक, झाँसी को प्रेषित किया गया है ।
चेम्बर के अध्यक्ष विजय गोयल, संयुक्त अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल, उपाध्यक्ष पारस जैन, मानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव ब्रजेश गोयल एवं कोषाध्यक्ष वसंत अग्रवाल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि व्यवसाईयों द्बारा हमें रायरू माल गोदाम पर अभी तक आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी गई, जिस पर आज चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आज डीआरएम, झाँसी को एक पत्र प्रेषित किया गया है, जिसमें निम्नानुसार आधारभूत सुविधाओं की माँग की गई है -

* रायरू स्थित माल गोदाम की बाउण्ड्रीवॉल नहीं हो पाई है, जिससे माल की असुरक्षा रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे प्रोटेक्टशन फोर्स चौकी भी स्थापित की जाए, ताकि असामाजिक तत्वों से निपटा जा सके ।
* माल गोदाम पर कारोबारियों के लिए एक सर्वसुविधायुक्त कमरे का निर्माण कराया जाए, जिसमें कम्प्यूटराइज ई-बिल आदि बनाए जा सकें ।
* रायरू माल गोदाम पर पीने के पानी की सुविधा एवं श्रमिकों के आराम के लिए एक रूम का निर्माण, टॉयलेट सहित किया जाए ।
* ग्राउण्ड फ्लोर पर एक मर्चेंट रूम भी माल गोदाम पर बनाया जाए, जिसमें पूर्णतः विद्युत फिटिंग एवं अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ, जिससे कि व्यवसाईगण अपने लेपटॉप व प्रिन्टर्स जोड़ सकें ।
* माल गोदाम पर सिंगल रेलवे लाईन के स्थान पर डबल लाईन की व्यवस्था की जाए ।
* रायरू माल गोदाम पर प्रकाश की उचित व्यवस्था भी की जाए, जिससे व्यवसाई को सुविधा हो सके ।
* रायरू माल गोदाम तक ट्रकों के लिए बेहतर सड़क मार्ग का निर्माण भी किया जाए, ताकि माल के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो ।

चेम्बर ने इसके साथ ही, डीआरएम से चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ रायरू माल गोदाम का एक संयुक्त भ्रमण शीघ्रातिशीघ्र करने की माँग भी की है, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान किया जा सके।