निगम जनता को स्वच्छ पानी दे हर क्षण : डॉ. देवेन्द्र शर्मा

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आज भाजपा नगर निगम द्वारा जनता को निरंतर पीने का गंदा पीला पानी सप्लाई करने के गंभीर मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने आज कांग्रेस पार्षदो, पीएचई एवं निगम के अधिकारियों साथ लेकर तिघरा से मोतीझील तक निरिक्षण किया। 
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने तिघरा से मोतीझील तक निरिक्षण के दौरान पीएचई और निगम के अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि करोड़ो रूपया खर्च करने के बाद भी भाजपा निगम के द्वारा जनता को गंदा पीला बदबूदार पानी पीने को दिया जा रहा है, और पानी की सप्लाई में पूरी तरह से लापरवाही बरती जा रही है, पीएचई और निगम के अधिकारी साथ मिलकर युद्धस्तर पर जनता को गंदा पीला बदबूदार पानी से निजात दिलाए और तत्काल साफ पानी की सप्लाई करने की पहल प्रारंभ करें। कांग्रेस इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही करेगी। क्योंकि जल ही जीवन है, जब जल ही गंदा मिलेगा तो जीवन बचेगा कैसे, इसलिए स्वच्छ पानी की सप्लाई को प्राथमिकता देकर इसे पूर्ण किया जाए, इसमें भाजपा निगम की मनमानी नही चलेगी, जनता को हर हाल में स्वच्छ पानी मिलना ही चाहिए। 
निरिक्षण के दौरान नेताप्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित, उपनेता चतुर्भुज धनोलिया, राजेष भदोरिया, चंदू सेन, विनोद यादव माटू, तब्बसुम बेग एवं उदल सिंह उपस्थित थे।