बुद्व जयंती पर महापौर श्री शेजवलकर ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

ग्वालियर। भगवान गौतम बुद्व की जयंती एवं निर्वाण दिवस पर शहर में अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें महापौर विवेक नारायण शेजवलकर एवं सभापति राकेश माहौर सहित बडी संख्या में शहर के नागरिकों ने उपस्थित होकर भगवान बुद्व को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया तथा शहर में सामाजिक समरसता का संदेश दिए। महापौर विवेक नारायण शेजवलकर एवं सभापति राकेश माहौर ने फूलबाग अम्बेडकर पार्क स्थित बुद्व प्रतिमा पर एवं किलागेट स्थित एबीएम स्कूल में स्थित बुद्व प्रतिमा पर पंहुचकर सभी लोगों को सामाजिक समरसता का संदेश दिया।          महापौर श्री शेजवलकर ने कहा कि भगवान बुद्व सामाजिक समरसता के प्रचारक थे तथा उन्होंने हमेशा ही सभी लोगों को समान भाव के साथ मिलकर रहने का संदेश दिया है। इस अवसर सभापति श्री माहौर ने भगवान बुद्व के उपदेशों की व्याख्या की। कार्यक्रम में बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।