प्रदेश में तीसरे चरण में 8 सीटों पर 138 अभ्‍यर्थी

भोपाल। लोकसभा निर्वाचन-2019 में प्रदेश में तीसरे चरण में 8 संसदीय क्षेत्र मुरैना, भिण्‍ड, ग्‍वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल एवं राजगढ़ में कुल 138 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 124 पुरूष एवं 14 महिला अभ्‍यर्थी हैं।संसदीय क्षेत्र मुरैना में 25 अभ्‍यर्थी में 23 पुरूष और 2 महिला, भिण्‍ड में 18 में 17 पुरूष और 1 महिला, ग्‍वालियर में 18 में 16 पुरूष और 2 महिला,  गुना में 13 में 12 पुरूष और 1 महिला, सागर में 10 में सभी पुरूष, विदिशा में 13 में 12 पुरूष और 1 महिला, भोपाल में 30 में 24 पुरूष और 6 महिला और राजगढ़ में 11 में 10 पुरूष और 1 महिला अभ्‍यर्थी चुनाव मैदान में हैं। प्रदेश में तीसरा चरण के लिये 12 मई को मतदान होगा। इस चरण के 8 संसदीय क्षेत्र में कुल 64 विधानसभा क्षेत्र हैं। सभी संसदीय क्षेत्र में 8-8 विधानसभा क्षेत्र हैं।