महावीर जयंती पर निकाली गई विशाल रथयात्रा
ग्वालियर। जैन धर्म के 24 वें तीथंकार भगवान के जन्मोत्सव पर महावीर जंयती महोत्सव समिति एवं अखिल जैन समाज वृहत्तर ग्वालियर के तत्वाधान श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी 2618 वॉ जन्म कल्याणक महोत्सव पर आज बुधवार को मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर एवं मुनिश्री विश्वसूर्य सागर महाराज के सानिध्य में देव, शास्त्र, गुरू की विशाल रथयात्रा गाजे बाजे के साथ दौलतगंज जैन मन्दिर से निकाली गई। रथयात्रा मे श्रद्धालुओ ने केशरिया टोपी पहनकर निकले। मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर मुनिराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुये कहा कि महावीर स्वामी की अहिंसा महज हिंसा पर अंकुश नही है। यह छोटे से छोटे प्राणी के लिये प्रेम और करूणा की जीवन दृष्टि है। अहिंसा भारत की आत्मा है। विश्व प्रेम और विश्वशांति की धूरी है। अहिंसा से बढक़र कोई धर्म नही है हिंसा से बढक़र कोई पाप नही है। एक अहिंसा से जुडना धर्म के समस्त पहलुओ से जुड़ जाना है। अहिंसा की इबादत समग्र इंसानियत की इबादत है। इस मौके पर मुनिश्री विश्वसूर्य सागर मौजूद थे। महावीर जंयती शुभारंभ चेम्बर कामर्स के संयुक्त अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल, मानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बंसत अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गंगवाल, अजीत वरैया ने दीप प्रज्जलित कर किया। महोत्सव समिति मुख्य संयोजक विनय कासलीवाल, हीरालाल वरैया, प्रशांत गंगवाल, प्रवीण गंगवाल, धर्म वरैया, प्रियांक सोनी, पंकज वाकलीवाल, विनोद पटोदी, प्रवक्ता सचिन जैन सहित मुनिश्री के चरणो मे श्रीफल अर्पित कर आर्शिवाद लिया। कार्यक्रम संचालन डॉ विनीत गोधा एवं वीणा कासलीवाल व आभार संयोजक विनय कासलीवाल ने व्यक्त किया।