रेल्वे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में फहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा
ग्वालियर। रेल्वे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में 100 फीट ऊंचा तिरंगा आज शुक्रवार सुबह 10 बजे शहीद रामअवतार सिंह तोमर की पत्नी साकेत तोमर ने फहराया। वहीं आरपीएफ के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज की सलामी दी। इस मौके पर एडीआरएम एसएस नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उत्तर मध्य रेलवे ने फ्लैग प्वाइंट के लिये जो स्थान तय किए थे उनमें ग्वालियर भी शामिल था। इसी के चलते सर्कुलेटिंग एरिया में 100 फ़ीट ऊंचा तिरंगा फहराया।