अब ताई ने भी चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान
इंदौर/ ग्वालियर। सांसद और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने इंदौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। एक पत्र लिखकर उन्होंने कहा कि भाजपा ने अभी तक इंदौर से लोकसभा के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, संभव है कि पार्टी निर्णय लेने में कुछ संकोच कर रही है। हालांकि मैंने पार्टी के नेताओं पर ही इस बारे में निर्णय छोड़ा था। लेकिन उनके मन में कुछ असमंजस है। इसलिए मैं यह घोषणा करती हूं कि मुझे लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना है। अब पार्टी अपना निर्णय मुक्त होकर और नि:संकोच मन से करे।